उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्कूल वाहन चलाने वाले 500 ड्राइवर का Criminal Record आया सामने, प्रमाण पत्र पर लगी रोक

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 500 से अधिक स्कूली वाहन चलाने वाले ड्राइवरों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। यह जानकारी ड्राइवरों के चरित्र सत्यापन के दौरान सामने आई है। जिसके बाद इन सभी आपराधिक प्रवृत्ति वाले ड्राइवरों के प्रमाण पर रोक लगा दी गई है। इनके प्रमाण अब जारी नहीं होंगे। यह जानकारी मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने दी है। उन्होंने चरित्र सत्यापन और ड्राइविंग लाइसेंस जांच प्रक्रिया पूरी हुये बिना ड्राइवरों के स्कूल वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दरअसल, गुरुवार को मंडलायुक्त ने एक समीक्षा बैठक की, जिसमें स्मार्ट सिटी की ओर से संचालित भरोसा पोर्टल पर हुये पंजीकरण की भी समीक्षा की गई। भरोसा पोर्टल पर अब तक 2500 से अधिक स्कूली वाहन चालकों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि 5200 के करीब वाहन पंजीकृत हुये हैं। इन्हीं में से एक हजार के करीब ड्राइवरों को मिशन भरोसा स्मार्ट कार्ड जारी किया गया है। यह कार्ड ड्राइवरों के चरित्र सत्यापन और ड्राइविंग लाइसेंस जांच के बाद जारी किया गया है। बाकी बचे ड्राइवरों के सत्यापन के लिए भी आदेश जारी हुये हैं। इसी समीक्षा बैठक में 500 से अधिक ड्राइवरों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button