उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारिश से बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा, नगर निगम करा रहा झीलों में ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव, बचाव के लिए तैयारियां पूरी

लखनऊ: बारिश में डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टरजनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मच्छरों का लार्वा न पनपे इसके लिए फॉगिंग के साथ ड्रोन से तालाबों व झीलों में एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया है। गुरुवार को नगर निगम ने जोन 1 के बटलर पैलेस झील और जोन 2 में मोती झील में ड्रोन की मदद से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया।

इस मौके पर जोन एक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और जोन दो में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त उपस्थित थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर और एसएफआई को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे स्थलों को चिन्हित करें जहां मैनुअल छिड़काव संभव नहीं है, वहां ड्रोन से झीलों, बड़े भूखंडों और निर्माणाधीन क्षेत्रों में छिड़काव प्राथमिकता पर कराया जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button