उत्तर प्रदेशवाराणसी

महाराष्ट्र के कारोबारी ने वाराणसी के गेस्ट हाउस में की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

वाराणसी : जिले के महमूदगंज एरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार की देर रात महाराष्ट्र के एक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली. गेस्ट हाउस कर्मियों के फोन करने पर जब कारोबारी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो कर्मियों ने इसकी जानकारी मैनेजर को दी. मैनेजर ने भी काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां कारोबारी का शव पड़ा था.

इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला देवेश्वर गोविंद दास वाराणसी में बाबा के धाम में दर्शन के लिए आया था. भेलूपुर थाना में महमूदगंज एरिया पड़ता है. वह यहां एक गेस्ट हाउस में रह रहा था. शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में गया था. गेस्ट हाउस के कर्मी लगातार उसे फोन कर रहे थे, लेकिन कारोबारी का फोन रिसीव नहीं हो रहा था. कर्मचारियों की शिकायत पर मैनेजर भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने भी कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, कई बार आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. कमरे में देवेश्वर का शव पड़ा था. मौके से कोई सुसाइड नोट मिला. उसके पास मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त की गई है. पुलिस फोन के कॉल डिटेल खंगाल रही है. कारोबारी ने यह कदम क्यों उठाया, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button