उत्तर प्रदेशलखनऊ

असदुद्दीन ओवैसी पर मौलाना सुफियान ने की सख्त टिप्पणी

लखनऊ। दारुल उलूम फिरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के वाराणसी में ज्ञानवापी मामले पर दिये बयान पर सख्त टिप्पणी की है। मौलाना सुफियान ने बयानबाजी को सियासी फायदा लेने वाला बताया।

मौलाना सुफियान ने कहा कि मुल्क में जो हालात है, वह किसी से छिपे नहीं हैं। औवेसी साहब जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं, वह केवल सियासी फायदा लेने के लिए है। यह भी कहना जरुरी है कि इस प्रकार की बयानबाजी से ना ही मुसलमान खुश होता है। और ना ही मुसलमान इसको बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि यह वक्त ऐसा है जब मंदिर और मस्जिद के विवाद को दो कम्युनिटी के विवाद के रुप में बतलाया जा रहा है। उसे राजनीतिक एजेंडा बनाने की कोशिश की जा रही है। जो लोग मुसलमानों के नाम पर इस तरह के बयानबाजी करते हैं, हमदर्द बनने की बात करते हैं, उन्होंने आजतक क्या किया।

उन्होंने ना ही मस्जिद के नाम पर कोई घोषणा की है, ना ही किसी पुरानी मस्जिद को फिर से बनवाने के लिए कोई पहल ही की है। उन्होंने कहा कि बयानबाजी करने वाले का मकसद जाहिर है और इससे सियासी फायदा लेने वाले भी सामने हैं। इस तरह के बयान कराने वाले कौन लोग हैं, उसे हमसे ज्यादा आम लोग जानते हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button