उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी का सीएम या देश का पीएम बनूंगी राष्ट्रपति नहीं : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि मैं राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देख सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री या देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकती हूं। वह प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि सपा के लोग मेरे राष्ट्रपति बनने का सपना देखना भूल जायें। सपा मुखिया को अहसास हो गया है कि अब लोग उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं। पिछड़े और दलित वर्ग के वोट में ताकत है। यह लोग जुड़ जायें तो मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी के लिए सपा जिम्मेदार है। चुनाव को जानबूझकर हिन्दू-मुस्लिम रंग दिया गया। मुस्लिमों को हालत के लिए समाजवादी पार्टी जिम्मेदार है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार में बनवाये गये पार्कों की हालत खराब है। सरकार को इनका संरक्षण करना चाहिए। योगी आदित्यनाथ से हमारी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला है, मैंने स्मारकों की उपेक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है। जिसको लेकर सतीश चंद्र मिश्र सहित प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button