उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर आज अमित शाह के घर होगी मीटिंग, बैठक में MLC उम्मीदवार और मंत्रिमंडल को लेकर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट विस्तार को लेकर बीते कई दिनों से दिल्ली में विचार विमर्श चल रहा है. जहां मंत्रिमंडल विस्तार और सरकार गठन को लेकर यूपी के नेताओं की आज यानि 16 मार्च को राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शाम 4 बजे बैठक होगी.

इस बैठक में उत्तर प्रदेश में MLC उम्मीदवार और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा होगी. बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी कोर कामेटी के सदस्य शामिल होंगे.

दरअसल, माना जा रहा है कि ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी. इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे.

होली के बाद शपथ ग्रहण को मेगा इवेंट बनाने की चल रही तैयारी

वहीं, योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण को मेगा इवेंट बनाने की तैयारी चल रही है.  जहां पर हर जिले में LED स्क्रीन लगाकर समारोह लाइव दिखाया जाएगा. ऐसे में लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में कार्यक्रम संभव है. कहा जा रहा है कि बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाने पर विचार चल रहा है. ऐसे में दूसरी ओर प्रशासन की तरफ से तैयारियों पर मंथन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक योगी के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है.

प्रदेश के बड़े मुद्दों को लेकर होगी बातचीत

बता दें कि योगी सरकार पर बड़े जनादेश के साथ आई बड़ी उम्मीदों को पूरा करने की भी चुनौती होगी. ऐसे में माना जा रहा है कि आलाकमान के साथ मुलाकात में योगी ने चुनाव प्रचार में किए गए कई अहम वादे और मुद्दों पर भी बातचीत की है. जिसमें आवारा पशुओं की समस्या, किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली या फिर होली-दीवाली पर गरीबों को मुफ्त सिलेंडर देने पर बातचीत होगी.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button