उत्तर प्रदेशलखनऊ

अम्बेडकर प्रतिमा पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया पुष्पार्चन

लखनऊ। स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने संविधान रचयिता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मंत्री रविन्द्र ने अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर रविन्द्र जायसवाल ने अपने संदेश में कहा कि बाबा साहेब ने शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया।

राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले, महान विधिवेत्ता व संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति बाबा साहेब की जयंती पर उनके अनुयायियों, शुभचिंतकों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही युवाओं को बाबा साहेब के जीवन पर लिखी गयी पुस्तकें पढ़ने का आग्रह भी करता हूं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button