उत्तर प्रदेशलखनऊ

पर्यटन विभाग के अतिथि गृहों में सांसद व विधायकों को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

  • यह छूट अधिकतम दो कमरों पर मिलेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की आवासीय इकाईयों में सांसदों, विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों को रियायती दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत अब सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को पर्यटन विभाग के टूरिस्ट बंगलों की निर्धारित दरों में 50 प्रतिशत छूट की सुविधा मिलेगी। यह रियायत अधिकतम दो कक्षों पर लागू होगी।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button