उत्तर प्रदेशनोएडालखनऊ

नोएडा : भंगेल एलिवेटेड रोड लंबे इंतजार के बाद ट्रायल के लिए खुला, आने-जाने वालों को जाम से मिलेगी राहत

नोएडा: नोएडा अथॉरिटी ने मंगलवार को भंगेल एलिवेटेड रोड को ट्रायल के लिए खोल दिया। DSC रोड पर नई बनी छह-लेन वाली एलिवेटेड रोड के खुलने से इस इलाके से गुजरने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक जाम कम होगा। यह एलिवेटेड रोड ढाई महीने पहले से बनकर पूरी तरह से तैयार है।

कितनी लंबाई और क्या है लागत?

आगाहपुर पेट्रोल पंप और NSEZ के बीच 4.5 किमी का यह हिस्सा 608.08 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह एलिवेटेड रोड नोएडा अथॉरिटी के खास इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है जिसका मकसद नोएडा के सबसे बिज़ी कॉरिडोर में से एक माने जानेवाली सड़क पर जाम कम करना है।  DSC रोड नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और सूरजपुर के बीच एक बड़ी लिंक का काम करती है, और यहां पूरे दिन भारी ट्रैफिक रहता है।

इन इलाकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

नोएडा अथॉरिटी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक CEO लोकेश एम ने रेगुलर इंस्पेक्शन के साथ प्रोजेक्ट पर करीब से नज़र रखी, जिससे यह पूरा हो सका। अधिकारियों ने कहा कि एलिवेटेड रोड से सदरपुर, छलेरा, अगाहपुर, बरौला, सलारपुर, भंगेल और NSEZ जैसे घनी आबादी वाले गांवों के लोगों के साथ-साथ सेक्टर 40, 41, 43, 47, 48, 49, 82, 88, 101, 106, 107 और 110 जैसे इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल सेक्टरों से आने-जाने वालों के लिए यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है।

भारी जाम से राहत मिलने की उम्मीद

नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि DSC रोड पर दोनों तरफ बड़े बाज़ार, रेजिडेंशियल क्लस्टर और इंडस्ट्रियल हब होने की वजह से लंबे समय से भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है, जिससे अक्सर जाम लगता है। अधिकारियों ने कहा कि एलिवेटेड रोड से ट्रैफिक को डायवर्ट करने और ग्रेटर नोएडा और आस-पास के इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आसान रास्ता बनाने में मदद मिलेगी।

कब शुरू हुआ था काम?

बता दें कि भंगेल एलिवेटेड प्रोजेक्ट का काम वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। इस योजना की प्रस्तावित समाप्ति की तारीख दिसंबर 2022 निर्धारित थी। इस रूट पर लगातार जाम की समस्या को दूर करने के लिए इस एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू कराया गया था। हालांकि,बाद में इसके निर्माण की समय सीमा बढ़ाकर सितंबर 2024 निर्धारित की गई थी लेकिन इस समय सीमा में भी काम पूरा नहीं हो पाया। करीब ढाई माह पहले एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा कराया जा सका है। (इनपुट-पीटीआई)

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button