उत्तर प्रदेशप्रयागराजमहाकुंभ

महाकुम्भ पहुंचकर गृहमंत्री बोले- ये एकता का महाकुम्भ

  • अमित शाह ने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक
  • प्रयागराज पहुंचने पर सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम ने किया गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत

महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर महाकुम्भनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे एकता का महाकुम्भ करार दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, महाकुम्भ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है।

यह हमारे सनातन जीवन-दर्शन और समरसता पर आधारित अखंड परंपरा को दर्शाता है। गृहमंत्री ने कहा, आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।

प्रयागराज पहुंचने पर गृहमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button