उत्तर प्रदेशगोण्डाबड़ी खबर

गोंडा डीएम आवास के आसपास 3 महीने से फैला रखा था दहशत, पकड़ा गया तेंदुआ

गोंडा डीएम आवास व इर्द-गिर्द इलाके में करीब तीन माह से छका रहे तेदुए को वन विभाग की टीम को मंगलवार तड़के पकड़ने में सफलता मिली है। तेंदुए ने सिविल लाइन इलाके में डीएम आवास में वनों से आच्छादित कई हेक्टेयर क्षेत्र व इससे सटे में झाड़ झंखाड भूमि पर अपना ठिकाना बना लिया था। अक्सर वह रात के अंधेरे में सड़कें सूनसान होने पर बाहर निकलता था।

प्रभागीय वनाधिकारी आरके त्रिपाठी का कहना है कि यह तेंदुआ कई बार डीएम आवास में कूदकर दीवार पर चढते सीसीटीवी में भी दिखा। दो महीने से विभाग की कई टीमें यहां निरन्तर गश्त कर रही थी। नौ रेंज की टीमें बुलाकर इलाके में हांका लगवाया गया। बीते महीने बरेली और कतर्निया घाट से दो एक्सपर्ट भी बुलाए गए थे। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। करीब सवा तीन महीने से तेंदुआ सिविल लाइन के रानीपुरवा सिंचाई कालोनी, डीएम आवास, बिजली विभाग कालोनी तक भ्रमण करता रहा।

उन्होंने बताया कि दिवाली में चारों तरफ पटाखों के फोड़े जाने के बाद तेदुआ डीएम आवास में वनों से आच्छादित क्षेत्र में पहुंचा। विभाग की ओर से से चार पिंजरे पहले से लगाए गए थे। तेदुए के आते ही वन टीम चौकन्ना हो गई और घेर लिया। तेदुआ पिंजरे की तरफ भागा और पकड़ लिया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button