उत्तर प्रदेशलखनऊ

हर अटल आवासीय विद्यालय में 45 पदों पर होगी स्‍थाई नियुक्ति, 18 मंडलों में जल्‍द शुरू होगी भर्ती

वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक और गुड न्‍यूज है। जल्‍द ही यूपी के अटल आवासीय विद्यालयों में हजारों भर्तियां होंगी। इनमें से 810 स्थायी नियुक्तियां होंगी, जिसमें प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षकों के पद शामिल हैं।

हर विद्यालय में 45 पदों पर स्‍थाई नियुक्ति होगी। बाकी तमाम पदों पर बहाली आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। राज्य सरकार ने इन पदों को स्वीकृति दे दी है।

राज्य सरकार नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है। इन स्कूलों में श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट के लिए स्टाफ की तैनाती संबंधी प्रस्ताव को भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।

प्रदेश के 18 मंडलों में खोले जाने वाले इन विद्यालयों में से प्रत्येक में 45 पदों पर स्थायी नियुक्तियां होंगी। इनमें एक प्रिंसिपल, प्रशासनिक अधिकारी, 16 प्रवक्ता (पीजीटी) और 27 सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद शामिल हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button