उत्तर प्रदेशकन्नौजबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

कन्नौज में बोले पीएम मोदी- पूरा देश जानता है कि आएगी तो भाजपा ही

कन्नौज। यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रैलियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में लड़ाई इस बात की नहीं है कि किसकी सरकार बनेगा या किसकी सरकार नहीं बनेगी। पूरा यूपी जानता है, पूरा देश जानता है कि आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बस अब मुकाबला इस बात का है कि बीजेपी की जो पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी वो पहले से कितनी ज्यादा सीटें लेकर बनेगी, इसका मुकाबला चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन से घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं, उनकी हराम हो गई है। वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद फैलाकर, संप्रदायवाद फैलाकर, वोटों को बांट देंगे। लेकिन मुझे खुशी है कि यूपी के लोग माफियावादियों, दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महज विकास की बातें करने से विश्वास नहीं आता। लेकिन जब नियत साफ होती है, मेहनत दिन-रात होती है, जनता के सुख-दुख की चिंता होती है, तभी सामान्य लोगों के मन में विश्वास पैदा होता है। लेकिन जिनकी राजनीतिक बुनियाद गुंडागर्दी, अपराध पर टिकी हो वो कभी नहीं सुधर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीसीटर हैं और कुछ लोग तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन की बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश की घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की इस भावना को ही बदल दिया। इन लोगों का सूत्र परिवार का, परिवार के लिए और परिवार द्वारा शासन। इसलिए यूपी के लोगों ने फिर ठान लिया है, उन्हें अपने परिवार के स्वार्थ के लिए काम करने वाले लोग यहां नहीं चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी के लोगों को तो जनता की सेवा करने वाले लोग चाहिए न कि परिवार की सेवा करने वाले। इन घोर परिवारवादियों की कुनीतियों का गवाह कन्नौज का इत्र व्यापारी भी है। इन लोगों ने अपने भ्रष्टाचार और काले काम से यहां के इत्र कारोबार को भी बदनाम किया। हम इस क्षेत्र को ग्लोबल ब्रांड बनाने में जुटे हैं। दुनिया में कन्नौज के इत्र का डंका बजे इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button