उत्तर प्रदेशवाराणसी

ज्ञानवापी प्रकरण पर AIMIM के नेता की भड़काऊ पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल अब्दुल सलाम ने फेसबुक पर पोस्ट किया जिसमें लिखा समाजवादी के 36 मुस्लिम विधायक हैं। किसी ने भी ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विरोध दर्ज नहीं कराया। क्योंकि गुलामों को विरोध दर्ज कराने का कोई अधिकार नहीं होता।

थोड़ी ही देर में इसका स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अब्दुल सलाम (35 वर्ष) पुत्र नसीम अहमद निवासी मौ. शीशग्रान कस्बा व थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button