उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखीमपुरखीरी में उप चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी शुरू, कमिश्नर ने बैठक में दिए निर्देश

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब व आईजी लक्ष्मी सिंह ने लखीमपुर खीरी के विधानसभा गोला गोकरननाथ में होने वाले उप चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को बैठक की। मंडलायुक्त ने बूथों के चयन में आने वाली समस्याओं या शिकायतों से आयोग को तत्काल अवगत कराने को कहा, ताकि इसका निराकरण हो सके।

उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण गुणवत्ता पूर्ण कराया जाए। वोटर लिस्ट का सत्यापन भी करा लिया जाए, ताकि निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी शांतिपूर्ण रूप से कराया जा सके। ईवीएम की टेस्टिंग कराना भी सुरक्षित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने वेबकास्टिंग के लिए चयनित बूथ की संख्या, माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए बूथों की संख्या, वीडियो कैमरा आदि की जानकारी अधिकारियों से ली। संवेदनशील बूथ आयोग के मानक के अनुरूप चिन्हित करने को कहा।

मंडलायुक्त ने मतदान स्थल पर पार्टियों के रुकने की जगह पर फागिंग कराने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था, पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने पोलिंग एजेंटों का बैकग्राउंड चेक करने को कहा। साफ-सुथरे लोगों को पोलिंग एजेंट बनाने के निर्देश दिए। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट न बनने दें। वोटिंग करने के उपरांत अनावश्यक रूप से कोई पोलिंग स्टेशन के आसपास घूमता न मिले। चुनाव होने के बाद जो रिजर्व मशीनें रहेंगी वह भी उसी दिन जमा कराने को कहा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button