उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरफ़र्रूख़ाबाद

फर्रुखाबाद में वैलेंटाइन डे का विरोध, हिंदू महासभा ने कहा- प्रेमी जोड़ा मिला तो जबरन कराएंगे शादी

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में वैलेंटाइन डे के आते ही हिंदूवादी संगठन सक्रिए हो गए हैं। हिंदू महासभा ने धमकी दी है कि अगर वैलेंटाइन डे के मौके पर रेस्टोरेंट और होटलों में प्रेमी जोड़ा (कपल) मिला तो उनकी जबरन मंदिर में शादी कराई जाएगी। हिंदू महासभा ने वैलेंटाइन डे के विरोध में ये ऐलान किया है।

क्या है पूरा मामला?

हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि रेस्टोरेंट और होटलों में अगर प्रेमी जोड़ा मिला तो जबरन मंदिर में शादी कराई जाएगी। इस दौरान पंडित जी साथ में ही रहेंगे। वैलेंटाइन डे के विरोध में हिंदू महासभा का ये अभियान 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि जिले में कई होटल, रेस्टोरेंट और OYO बन गए हैं। भोली-भाली नाबालिक लड़कियों को फंसाकर कुकृत्य करने का काम ऐसे रेस्टोरेंट व होटल करते हैं। हिंदू महासभा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए हर बड़ा कदम उठाएगी।

हिंदू महासभा की महिला ईकाई भी कार्रवाई को तैयार

हिंदू महासभा की महिला ईकाई ने भी वैलेंटाइन डे के विरोध में लठ्ठ पूजन किया है। हिंदू महासभा की महिला ईकाई की नगर अध्यक्ष पुष्पा ठाकुर ने कहा कि गुड़गांव देवी, पांडेश्वर नाथ मंदिर,बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर सहित होटल, रेस्टोरेंट और मेला श्रीराम नगरिया में हिंदू महासभा की टीम प्रेमी जोड़ों की तलाश करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रेमी जोड़े के बालिग होने पर मंदिर में उनकी शादी करवाई जाएगी और इस दौरान पुजारी साथ चलेंगे। जो नाबालिग हैं, उन्हें चौकियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। महिला नगर अध्यक्ष ने प्रेमी जोड़ों को चेतावनी भी दी है कि अगर अश्लीलता फैलाई गई तो पिटाई भी की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button