उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जनसहभागिता: योगी सरकार लेगी सबका साथ, रचेगी इतिहास

  • 9 जुलाई को एक दिन में लगाए जाएंगे 37 करोड़ पौधे
  • योगी की वन नीति से साल दर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश
  • अभियान से जुड़ेंगे 60182 जनप्रतिनिधि, 3.40 करोड़ विद्यार्थी, 2.24 करोड़ किसान, 13 लाख राजकीय कर्मचारी, 4.69 लाख अधिवक्ता, 27 हजार स्वयंसेवी संस्थाएं,15 हजार एफपीओ
  • वन विभाग की अपील- पौध लगाएं, फोटो अपलोड करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 9 जुलाई को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 में समाज के सभी वर्गों का साथ लेकर नया इतिहास रचा जाएगा। सिर्फ एक दिन में इस बार 37 करोड़ पौधरोपण होंगे। योगी की वन नीति से साल दर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश इस बार भी अभूतपूर्व इतिहास रचेगा। सीएम योगी के आह्वान पर जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिवक्ता, चिकित्सक समेत समाज का हर तबका जुड़ेगा। योगी सरकार ने सभी से अपील की है कि पौध लगाएं, फोटो अपलोड करें और पौधे का संरक्षण भी करें।

सीएम के निर्देश पर शासनिक व वन विभाग के अधिकारियों ने स्थापित किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान को लेकर कई बैठकें भी कीं। सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि महाभियान में जनसहभागिता अवश्य हो। इसके बाद शासनिक व विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, किसानों समेत समाज के हर तबके से संवाद स्थापित करते हुए सभी को इससे जोड़ा।

अभियान से जुड़ेंगे 3.40 करोड़ विद्यार्थी और 2.24 करोड़ किसान
अभियान में समाज के हर तबके के लोग जुड़ेंगे। इसमें 25 करोड़ नागरिकों और 26 राजकीय विभागों की सहभागिता से एक ही दिन में होने वाले इस अभियान को नऊ ऊंचाई मिलेगी। इनकी रहेगी सहभागिता…
जनप्रतिनिधि – 60,182
विद्यार्थी- 3,40,00,000
किसान- 2,24,00,000
राजकीय कर्मचारी- 13,44,558
अधिवक्ता- 4,69,900
स्वयंसेवी संस्थाएं- 27,270
किसान उत्पादक संगठन- 15,000

पौध लगाएं, फोटो अपलोड करें और पौधों का करें संरक्षण

सभी से अपील की गई है कि एक पेड़ मां के नाम-2.0 के अंतर्गत पौध लगाएं। फोटो अपलोड करें और पौधों का संरक्षण भी करें। https://upforest.gov.in तथा https://upfd.in/upfdmedia/secure/login/login.aspx पर क्लिक करके या क्यू आर कोड स्कैन करके भी पौधरोपण की फोटो अपलोड की जा सकेगी। फोटो को जियो टैग करने के लिए मोबाइल का जीपीएस एनेबल करना होगा। यह सभी फोटो जनसहभागिता का साक्ष्य बनेगी।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर पौधरोपण महाभियान-2025 को जनसहभागिता के साथ अभूतपूर्व बनाने के लिए विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। महाभियान में माननीय जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, किसानों, अधिवक्ताओं, डॉक्टर, राजकीय कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं समेत सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इन सभी के सहयोग से 9 जुलाई को 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य हासिल करेंगे। सभी से अपील की गई है कि वे पौधरोपण कर अपनी फोटो भी अपलोड करें और पौधों का संरक्षण करें।
दीपक कुमार, मिशन निदेशक, पौधरोपण महाभियान-2025

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button