उत्तर प्रदेशलखनऊ

शुरू हुया पल्स पोलयों अभियान

  • प्रदेश में 2.25 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी

लखनऊ। शून्य से पाँच साल तक के बचों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने के लिए सघन पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। इस संबंध में राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय गुप्ता ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के 50 जनपदों में चलेगा | जिसमें 2.25 करोड़ बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के पहले दिन 77,000 बूथ के माध्यम से पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का लक्ष्य है। अभियान के दौरान 48,000 टीमों एवं 15,000 पर्यवेक्षकों के द्वारा घर –घर जाकर शून्य से पाँच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। इसके साथ ही 4300 ट्रांजिट टीमें और 1300 मोबाइल टीम बस और टैंपो स्टैन्ड, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्टों सहित दूरस्थ क्षेत्रों में काम करेंगी।

प्रदेश पिछले 13 साल से पोलियो मुक्त है। आखिरी केस 21 अप्रैल 2010 को फिरोजाबाद में मिला था। पोलियो वायरसजनित बीमारी है इसलिए इसके संक्रमण को फैलाने में घुमंतू, मलिन बस्ती, ईंट भट्टे , फैक्ट्री, निर्माणाधीन स्थलों में रहने वाले परिवारों की अहम भूमिका होती है। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में 26,443 घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में 6,85,424 परिवारों को चिन्हित किया गया है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर 30 टीकाकरण पोस्ट स्थापित किए गये हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जनपदों में पोलियो संक्रमित देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, सोमालिया, सीरिया, कैमरून, कीनिया और इथोपिया से आने-जाने वाले सभी यात्रियों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जाता है। फरवरी 2014 से नवंबर 2023 तक 1,59,919 यात्रियों को पोलियो की वैक्सीन से आच्छादित किया जा चुका है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अभिभावक अपने पाँच साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद जरूर पिलाएं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button