उत्तर प्रदेशलखनऊ

रेलवे के बुक पार्सल की डिलीवरी अब घर तक होगी

लखनऊ। रेलवे प्रशासन ग्राहकों को जरूरत की वस्तुओं को पहुंचाने के लिए पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चला रहा है। अब इस सेवा को ग्राहकों के लिए और सुविधाजनक बनाने के लिए पार्सल पैकेट को ग्राहक के घर तक पहुंचाने की शुरुआत शुक्रवार से की गई। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को डोर-टू-डोर डिलीवरी के लिए केंद्र की महत्त्वाकांक्षी परियोजना रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया। लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रेल पोस्ट गतिशक्ति एक्सप्रेस सेवा के अंतर्गत अब रेलवे के बुक पार्सल की डिलीवरी यात्री के घर तक होगी। इस सुविधा से ट्रेन से सामान और पार्सल अन्य स्टेशन या शहर में भेजने, प्राप्त करने के लिए रेलवे स्टेशन आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button