उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

5 साल में 10 गुना बढ़ी राजा भैया की संपत्ति, पत्नी करोड़पति तो बच्चे बने लखपति

हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले कुंडा के महाराज व विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए बताया कि उनकी चल संपत्ति नौ करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये की है तो वहीं उनकी पत्नी भान्वी कुमारी सिंह के नाम पर 3 करोड़ 13 लाख 85 हजार 302 रुपये की चल संपत्ति है. आपको बता दें कि कुंडा से छह बार विधायक रहे राजा भैया अबकी पहली बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

वहीं, राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह के पास 98 लाख 78 हजार 255 रुपये की चल संपत्ति है तो उनकी दूसरी बेटी राजेश्वरी सिंह के पास 78 लाख 56 हजार 217 रुपये की चल संपत्ति है. राजा भैया के बड़े बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह के नाम पर 64 लाख 7003 रुपये और उनके छोटे बेटे कुंवर बृजराज प्रताप सिंह के पास 63 लाख 27 हजार 658 रुपये की चल संपत्ति है.

इतना ही नहीं राजा भैया ने शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास साढ़े 3 किलो सोना है, जिसकी कीमत एक करोड़ 72 लाख 20 हजार है. जबकि 26 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 16 लाख 4 हजार 200 है. इसके अलावा राजा भैया के पास 95 हजार की पिस्टल, 83 हजार की रायफल, 42 हजार की बंदूक भी है. वहीं उनके पास एक लैंड क्रूजर गाड़ी है, जिसकी कीमत एक करोड़ 2 लाख 73 सौ रुपये है. वर्तमान में उन पर केवल एक मुदकमा दर्ज है.

इधर, राजा भैया की पत्नी के नाम पर साढ़े चार किलो सोना है, जिसकी बाजार में कीमत 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपये है. जबकि 10 किलो 500 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 6 लाख 47 हजार 850 रुपये है. इसके अलावा उनके पास 21 सोने के सिक्के हैं, जिसकी कीमत 5 लाख 16 हजार 600 रुपये है और उनकी पत्नी के पास 90 हजार की पिस्टल, 82 हजार की रायफल, 38 हजार की बंदूक है.

5 साल में बढ़ी 10 गुना संपत्ति

साल 2012 के ब्यौरे के मुताबिक राजा भैया के पास एक करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी, जबकि 2007 में उनकी संपत्ति दो करोड़ से अधिक थी. राजा भैया की संपत्ति में उनकी पत्नी और चारों बच्चों की भी हिस्सेदारी दिखाई गई है. 2017 के हलफनामे के मुताबिक 5 साल में उनकी संपत्ति 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार 83 रुपये हो गई थी यानी पांच साल में उनकी संपत्ति में करीब 10 गुने की वृद्धि हुई है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button