उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजीव प्रताप रूड़ी ने की योगी से मुलाकात, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जताया आभार

लखनऊ। भाजपा नेता व सारण से सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र सारण के तट पर सिताब दियारा क्षेत्र को बाढ़ से मुक्ति दिलाने में विशेष सहयोग करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वार्तालाप के दौरान राजीव प्रताप रूड़ी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के इस भाग का कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश की सीमा में भी पड़ता है जो आपके संरक्षण में विकसित हो रहा है। इसके लिए सांसद ने योगी के प्रति आभार जताया।

योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सांसद रूड़ी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया क्योंकि यह एक्सप्रेसवे सारण से होकर गुजरेगा। इससे सारण के लोगों को इसका विशेष लाभ होगा। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण को गति मिलने से सारणवासियों को होने वाले लाभ पर योगी का आभार जताया और बताया कि किस प्रकार इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से सारणवासियों को लाभ मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार छपरा होते हुए पटना तक होगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जायेगी। अब पटना, छपरा से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बलिया से जुड़ेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button