उत्तर प्रदेशलखनऊ

रवि प्रकाश वर्मा बेटी समेत आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दो दशक तक सपा के सिपाही रहे खीरी के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सपा से इस्तीफे के बाद आज सोमवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। लखनऊ पहुंचकर वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस का दामन थामेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ उनकी बेटी पूर्वी वर्मा भी आज कांग्रेस की सदस्यता लेंगी। इसकी तैयारी पार्टी की तरफ से पूरी कर ली गई है।

इससे पहले पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और उनकी बेटी र्वी वर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। मुलाकात की फोटो सोशल साइट एक्स पर साझा की थी। बताते चलें कि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा  समाजवादी पार्टी सुप्रीमो से नाराज चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button