उत्तर प्रदेशलखनऊ

नैमिष नगर व वरुण विहार के गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

  • एलडीए ने बीकेटी, सदर व सरोजनीनगर तहसील के उप निबंधक को भेजा पत्र

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर व वरुण विहार आवासीय योजना में आ रहे गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकेगी। इसके लिए एलडीए ने योजना से आच्छादित गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के लिए उप निबंधक को पत्र भेजा है।

उपाध्यक्ष ने बताया कि वरुण विहार के लिए लगभग 22403 किसान और नैमिष नगर के लिए लगभग 18532 किसानों से प्राधिकरण के पक्ष में जमीन का बैनामा कराया जाना है। एलडीए लगातार किसानों से संपर्क करके सहमति के आधार पर जमीन का बैनामा करा रहा है, जिसकी पूर्ण धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।

इस बीच संज्ञान में आया है कि दोनों आवासीय योजनाओं के अंतर्गत आ रहे गांवों के कुछ किसान प्राधिकरण के अलावा थर्ड पार्टी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कर रहे हैं, जिससे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत स्वीकृत इन महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

इसे ध्यान में रखते हुए बीकेटी, सदर व सरोजनीनगर तहसील के उप निबंधक को पत्र भेजा गया है। जिसमें इन दोनों योजनाओं में आ रहे गांवों की जमीन को प्राधिकरण के अतिरिक्त अन्य पक्षों को किये जाने वाले विक्रय अनुबंधों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए कहा गया है। इससे योजना में सक्रिय बिचौलियों व प्रॉपर्टी डीलरों के गठजोड़ पर शिकंजा कसेगा और भविष्य में भूमि-स्वामित्व को लेकर किसी भी तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button