उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा की बैठक में चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई

लखनऊ: भाजपा राज्य मुख्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, नगर निगमों में निकायों के संयोजक और मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

बैठक में पार्टी द्वारा विगत दिनों चलाए गए कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि निकायों में किए गए विकास कार्यों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, बदली नगर निकायों की स्थिति भाजपा की बड़ी विजय का आधार बनेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का जनता के साथ सतत सम्पर्क व संवाद ही पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी बनाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करना है।

हमें सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाए। बूथ पर नियमित बैठकें हो तथा बूथ समिति के एक-एक सदस्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी तय हो। बैठक में प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्वनी त्यागी, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, डॉ धर्मेन्द्र सिंह, मोहित बेनिवाल, रजनीकान्त महेश्वरी, महेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सम्मिलित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button