उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुरादाबाद

रालोद ने हमेशा किसानों के हक की आवाज बुलंद की : जयंत चौधरी

मुरादाबाद। किसानों के लिए रालोद का संघर्ष हमेशा रहा और आगे भी जारी रहेगा। हम लोग किसानों के न्याय के लिए अडिग हैं। कोई भी सरकार रही हो राष्ट्रीय लोकदल रालोद ने हमेशा किसानों के हक की आवाज बुलंद की है। यह बातें बुधवार शाम को मुरादाबाद नेशनल हाईवे से गुजर रहे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

लखीमपुर खीरी व रामपुर जा रहे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी दिल्ली रोड पर आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के सामने रुके। यहां पार्टी के नेताओं और कुछ छात्रों ने उन्हें रोक कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि वह किसानों के हर सुख-दुख में शामिल हैं। किसानों के लिए उनका व पार्टी का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है।

रालोद नेता मनोज चौधरी, चौधरी अमरजीत सिंह चीमा पूर्व क्षेत्रीय महासचिव, तरुण धारीवाल ने साथियों के साथ स्वागत किया। आईएफटीएम विश्व विद्यालय पर नितांत चौधरी, उज्जवल सेखो, आशीष ढिल्लो, दिशांत, प्रशांत चीमा, निशांत, तनिष्क धारीवाल आदि मौजूद रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button