उत्तर प्रदेशलखनऊ

उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

लखनऊ। उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू के आगमन को लेकर 14 व 15 अप्रैल को राजधानी में कई जगहों पर रूट डायवर्जन रहेगा। 14 तारीख दिन गुरुवार शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक छोटे और बड़े वाहन दूसरे रास्ते से आवागमन करेंगे। इसी प्रकार 15 अप्रैल की सुबह चार बजे से छोटे, बड़े वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

इस दौरान अमौसी वीआईपी मोड़ से आने वाले वाहन वीआईपी गेट की बजाय तिराहे से दाहिने इंटर नेशनल, डोमेस्टिक होकर जाएंगे। इसी प्रकार बंदरियाबाग चौराहे से आने वाले वाहन राजभवन जाने की बजाय गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती/लालबहादुर शास्त्री तिराहा से जाएंगे। डीएसओ चौराहे से आने वाले वाहन राजभवन की बजाय पार्क रोड या सिसेण्डी तिराहा/ लालबहादुर शास्त्री तिराहा से जाएंगे।

वहीं 15 अप्रैल को बंदरियाबाग, डीएसओ चौराहे से राजभवन की ओर जाने वाले वाहन लालबत्ती-लालबहादुर शास्त्री तिराहा से, चारबाग रविंद्रालय से रेलवे स्टेशन वाहन जाने वाले वाहन चारबाग छोटी लाइन तिराहे के बायें ओर से, चारबाग रेलवे स्टेशन आरक्षण केन्द्र से जाने वाले वाहन चारबाग रेलवे स्टेशन वीआईपी पोर्टिको की ओर से, चारबाग रेलवे स्टेशन के वीआईपी पोर्टिको की ओर जाने वाले वाहन लाटूश रोड तिराहा या छोटी लाइन तिराहा होकर जा सकेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button