उत्तर प्रदेशफतेहपुर

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- अखिलेश डिंपल की सीट बचा लें तो बड़ी बात, झूठ बोलना कोई केजरीवाल से सीखे

फतेहपुर: केंद्रीय मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है. साध्वी ने कहा कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव अपनी लोकसभा की सीट बचा लें तो बड़ी बात है. वहीं निरंजन ज्योति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि, केजरीवाल से सीखो वादा करके मुकरना

केंद्रीय मंत्री ने किया सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के दौरे पर शनिवार को सांसद और केंद्र सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आई. जहां उन्होंने खेलो इंडिया के तहत जिले में बन रहे स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का शिलान्यास किया.

मोदी सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ाने का किया काम:इस दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार खेलकूद में युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही है. साल 2014 के बाद से सरकार ने खेल के लिए बहुत काम किया है. 2014 के बाद से देश के बेटे बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते हैं. मोदी जी का कहना है कि, ‘खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया, हिट इंडिया’ उससे युवा बहुत प्रभावित हैं. और आने वाले लोकसभा चुनाव में इसी का नतीजा है कि युवाओं की ओर से बीजेपी को सहयोग किया जा रहा है. और इस बार युवाओं का वोट काफी संख्या में बीजेपी को मिलेगा.

साध्वी के निशाने पर केजरीवाल और अखिलेश: वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कहा था कि ‘मैं गाड़ी नही लूंगा, सुविधाएं नहीं लूंगा’ लेकिन आज उनके बंगले में जितने पैसे के पर्दे लगे हैं उतने में किसी गरीब का घर बस जाता. आज उनके दो मंत्री जेल में हैं. वादा करके मुकरना किसी से सीखना है तो केजरीवाल से सीखे. यूपी में सत्ता की वापसी की राह देख रही समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल की सीट इस बार बचा लें तो बड़ी बात होगी.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button