उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीराम नवमी पर लखनऊ में निकाली जाएगी भगवा यात्रा

  • यात्रा को लेकर डालीगंज स्थित उमराव सिंह धर्मशाला में बैठक

लखनऊ। श्रीराम नवमी पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भगवा यात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय शनिवार को यहां स्थित उमराव सिंह धर्मशाला में एकल अभियान के तहत हुई एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एकल अभियान राष्ट्रीय महामंत्री माधवेंद्र सिंह व राजधानी के उत्तर क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा ने की । बैठक में माधेवेंद्र सिंह ने कहा श्रीराम नवमी पर भगवा यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे शहर में भ्रमण करायी जाएगी।

भारतीय लोक शिक्षा परिषद के संरक्षक व उत्तर विधायक नीरज बोरा ने इस अवसर पर कहा कि शहर में भगवा यात्रा के तहत श्री राम मंदिर का 60वां रथ लखनऊ में भ्रमण करेगा, जिसमें 5000 से अधिक मोटरसाइकिल पर सवार हर व्यक्ति भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में श्री राम नाम झंडा लेकर पूरे शहर में भ्रमण को निकलेंगे।

एकल अभियान नगर उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि भगवा यात्रा का शुभारंभ अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी हरी झंडी दिखाकर करेंगे । बैठक में विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैया लाल नगीना, आशीष अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, अनुराग साहू, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, भीम अग्रवाल, पार्षद प्रदीप कुमार शुक्ला, घनश्याम अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अभिषेक खरे, संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, डॉ संदीप अग्रवाल, संजय सोनकर, सुनील अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रभात गर्ग उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button