उत्तर प्रदेशलखनऊ

संघ शिक्षा वर्ग में पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले लखनऊ के निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को पहुंचे। सरकार्यवाह वर्ग में तीन दिन रहेंगे। वह सोमवार को संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के शिक्षार्थियों को संबोधित करेंगे।

सरकार्यवाह के वर्ग में पहुंचने से निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। गेट पर पुलिस फोर्स के अलावा संघ के कार्यकर्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हैं। वर्ग के परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष निरालानगर में विगत 19 मई से चल रहा है। यहां पर अवध, कानपुर, काशी और गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं।

लखनऊ के सह विभाग कार्यवाह बृजेश पाण्डेय ने बताया कि वर्ग का समापन समारोह 09 जून को होगा। समापन समारोह को संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहब जी यहियागंज के अध्यक्ष सरदार डॉ.गुरमीत सिंह करेंगे। इस अवसर पर वर्ग के सर्वाधिकारी अंगराज सिंह और लखनऊ के विभाग संघचालक जयकृष्ण सिन्हा मंचासीन रहेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button