उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंडलायुक्त से मिला सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल, रखी मांग

लखनऊ। लखनऊ के मंडलायुक्त एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रंजन कुमार के सामने सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हजरतगंज क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाने एवं व्यापारियों पर आयेदिन हो रहे शोषण के मामलों पर कार्यवाही कराने की मांग की।

सर्वसमाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल व महासचिव मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि प्रतिनिधियों के एक समूह ने आज मंडलायुक्त रंजन कुमार से मिलकर अतिक्रमण, व्यापारियों के शोषण व हजरतगंज में चल रहे अवैध निर्माण से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। अतिक्रमण के विरूद्ध चल रहे अभियान को निष्पक्ष चलाने और अभियान की आड़ में व्यापारियों के साथ हो रहे शोषण से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों व शासन प्रशासन के बीच बड़ी बैठक हेतु समय मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग पर मंडलायुक्त ने जून माह के दूसरे सप्ताह में बैठक करने की बात करते हुए अनुमति प्रदान की है। हजरतगंज स्थित मुन्ने लाल कागजी बिल्डिंग पर एलडीए द्वारा अवैध निर्माण तोड़े जाने के आदेश के बावजूद चल रहे अवैध निर्माण पर मंडलायुक्त ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी नेता रज्जन, सौरभ पाण्डेय, सलमान रिजवी, नदीम, रूप, शिवम् पांडेय व अजमी मौजूद थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button