उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

शताब्दी पथ संचलन के दौरान अचानक हुई आरएसएस कार्यकर्ता की मौत, खुशी से ड्रम बजाते हुए थम गई सांसें, देखें Video

इमलिया सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी पथ संचलन कार्यक्रम में गुरुवार को सेरूकहा निवासी 23 वर्षीय अंकित सिंह पुत्र बिंदेश्वरबक्श ड्रम बजाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएचसी ऐलिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों का कहना है कि प्राथमिक जांच में युवक की मौत हृदय गति रुकने से होने की आशंका है। वहीं, वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अंकित ड्रम बजाते हुए अचानक गिरते नजर आ रहे हैं और साथी उन्हें संभाल रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से आरएसएस कार्यकर्ता और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button