उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा BSP की राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त, पार्टी अध्यक्ष मायावती ने किया ऐलान

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अधिवक्ता सीमा कुशवाह को राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया है. सीमा ने कुछ दिन पहले ही BSP जॉइन की थी. बता दें कि सीमा कुशवाहा दिल्ली निर्भया केस की वकील है. सीमा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है. जिस वक्त निर्भया के साथ यह दर्दनाक घटना हुई उस वक्त सीमा कोर्ट में ट्रेनिंग कर रहीं थी. जैसे ही उन्हें इस केस का पता चला उन्होंने बिना पैसे के इस केस को लड़ने का फैसला किया था.

निर्भया केस सीमा के वकालत करियर का यह पहला केस था और उनका हौसला और जज्बा ही था कि आज दोषियों को फांसी के साथ उनकी जीत हुई. सीमा ने न सिर्फ कोर्ट में निर्भया के पक्ष में दलीले दीं, बल्कि कोर्ट के बाहर भी निर्भया के माता पिता के साथ हमेशा खड़ी रही. सीमा की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. वह वकील नहीं बल्कि पहले आईएएस अफसर बनना चाहती थीं. यूपीएससी परीक्षा देने की पूरी तैयारी भी कर चुकी थीं, लेकिन किस्मत को उनके लिए वकालत का पेशा ही मंजूर था.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button