उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सूर्यप्रताप शाही समेत कई मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे के बाद मंत्रियों ने पदभार संभालना शुरू कर दिया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को राजभवन स्थित अपने आवास पर संतों के आशीर्वाद और पूजा पाठ के बाद कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री के अलावा उनके पास चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग है। इसके अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। सूर्य प्रताप शाही को कृषि,कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान विभाग सौंपा गया है। वहीं, पंचायती राजमंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button