इटावाउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

‘नेताजी’ की आत्मा की शांति के लिए सैफई में शांति हवन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए आज उनके पैतृक गांव सैफई में उनके आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत परिवार के सभी लोगों ने आहुतियां देकर नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मथुरा, अयोध्या और हरिद्वार से आए पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के बाद हवन-पूजन की शुरुआत कर दी गई है। शांति हवन में अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, शिवपाल यादव समेत नेताजी मुलायम सिंह यादव परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए उनके निधन के ग्यारहवें दिन सैफई में आज शांति हवन का आयोजन किया गया है। शांति हवन को मथुरा, अयोध्या और हरिद्वार से आए विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण की शुरुआत कर की गई। हवन में अखिलेश यादव पत्नी डिम्पल यादव, चाचा शिवपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव समेत परिवार की सभी महिलाएं और परिवारीजन शामिल होकर आहुति दे रहे हैं।

इसके साथ ही बिहार से पप्पू यादव और उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह समेत देश भर के कोने-कोने से आए लोगों की भीड़ भी सैफई में मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सैफई में भारी पुलिस बल भी लगाया गया है।
इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अभय राम यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रतीक यादव समेत पूरा परिवार यज्ञ में शामिल हुआ।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button