उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूनिफार्म सिविल कोड पर राष्ट्रपति और पीएम से मिलेंगे शिया पर्सनल बोर्ड सदस्य

लखनऊ। ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी की एक बैठक बुधवार को हुई। सुल्तान-उल- मदारिस में हुई बैठक में की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद साएम मेहदी ने की। बैठक में मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ऐसी सूचनायें आ रही हैं कि देश में यूनिफार्म सिविल कोड बन रहा है और उसे लागू किया जाएगा।

इस सिलसिले में ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का एक प्रतिनिधि मण्डल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भेंट करके यह स्पष्ट करेगा कि हम मुसलमान देश के कानून को मानते हैं और उस पर अमल करते हैं। लेकिन कुछ मामले ऐसे हैं जिनका ताल्लुक हमारे धार्मिक मामलात से है जिनके हम पाबन्द हैं और देश के संविधान ने हमको उसकी इजाजत भी दी है। संविधान में कोई बदलाव देश के लिए मुनासिब नहीं होगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button