उत्तर प्रदेशमथुरा

जागृति के मंच पर कृष्ण संग शिव खेले होली

  • सांसद हेमा मालिनी भी कार्यक्रम में हुईं शामिल

मथुरा। जॉइंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा जागृति द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस मौके पर सिनेनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायन्ट् ग्रुप ऑफ मथुरा जागृति की अध्यक्ष प्रतिभा गर्ग ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में सिने अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस दौरान ग्रुप की सदस्यों द्वारा ‘कृष्ण संग शिव खेले होली नृत्य नाटिका का मंचन किया गया।

जायन्ट् ग्रुप ऑफ मथुरा जागृति द्वारा समारोह का शुभारंभ संस्था की संस्थापिका लता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रार्थना जायन्ट् वीना गर्ग द्वारा कही गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में भागवताचार्य अभिषेक गोस्वामी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। सांसद हेमा मालिनी ने द्वारा अपने संबोधन में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रशंसा की और कहा कि घरेलू महिलाएं भी अगर अपने खाली समय को इस तरह से स्वस्थ रहने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व अध्यात्म के साथ कार्य करती हैं तो यह आने वाली हमारी पीढ़ी के लिए अति उत्तम है। इससे स्वास्थ्य लाभ और समय का सदुपयोग भी होता है।

भागवत वक्ता अभिषेक गोस्वामी द्वारा आशीर्वाद देते हुए सभी जायन्ट् की सदस्यों के अभिनय की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जूली अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट सी. पी अग्रवाल डॉ अशोक अग्रवाल पीयूष जैन मनमोहन गुप्ता जुली अग्रवाल रेणु अग्रवाल ऋतु गर्ग बीना गर्ग मनीषा छाया अंजना अनु गुप्ता लता अग्रवाल बबिता सारस्वत पूनम वार्ष्णेय अनिता अग्रवाल संध्या गर्ग नीतू भारती नीना अग्रवाल राधा स्वीटी ज्योति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button