उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बीजेपी में जल्द शामिल होंगे शिवपाल यादव

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव के कदम ने समाजवादी पार्टी के कुनबे में हलचल मचा दी है. शिवपाल यादव ने ट्विटर पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू किया. ऐसा पहली बार है, जब शिवपाल यादव भाजपा के बड़े नेताओं को फॉलो कर रहे हैं.

26 मार्च को लखनऊ में सपा विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव इटावा चले गए थे. वहां से वो दिल्ली गए और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की थी. इसके बाद वापस लखनऊ पहुंचकर, उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी मुलाकात की थी. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि जल्द ही शिवपाल यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले शिवपाल को अखिलेश यादव ने सपा के कुनबे में मिलाया था, तो कहा जाने लगा कि अब चाचा-भतीजे के बीच खाई पट चुकी है. शिवपाल यादव के करीबी लोगों को टिकट न मिलने और खुद को अधिक तवज्जो न मिलने से शिवपाल एक बार फिर अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं. चुनाव परिणाम के बाद सपा विधायक दल की बैठक में उनकी अनदेखी की गयी और नहीं बुलाया गया. इसको लेकर शिवपाल ने नाराजगी जाहिर की और नेताजी से मुलाकात की. माना जा रहा है कि बीजेपी नेताओं से मिलने के बाद मुलायम ने शिवपाल को अपना फैसला लेने की आजादी दे दी है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button