उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

शॉकिंग: स्कूल में खेलते-खेलते गिरा 10 साल का छात्र, पलक झपकते मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार को कक्षा 2 में पढ़ने वाले 10 साल के मासूम छात्र की स्कूल में खेलते समय जमीन पर गिरकर अचानक मौत हो गई. मासूम की मौत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. यह बालक रोजाना की तरह स्कूल गया था, लेकिन स्कूल से आई मौत की खबर ने बालक के परिजनों को झकझोर कर रख दिया है. बालक की मौत अचानक कैसे हुई. यह बात परिजनों की गले नहीं उतर रही है. परिजनों ने मामले की जांच कराने की मांग की है.

c

मामला फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर का है. इसी इलाके में स्थित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज में इसी मोहल्ले के रहने वाला चंद्रकांत पुत्र धनपाल जो कक्षा 2 का छात्र था. छात्र शनिवार को रोजाना की तरह घर से स्कूल पढ़ने के लिए गया था. सभी बच्चों की तरह यह स्कूल में खेल रहा था, तभी अचानक भागते समय यह बालक गश खाकर जमीन पर गिर गया. इसके साथी बच्चों ने इसे उठाया और स्कूल प्रशासन को जानकारी दी. स्कूल प्रशासन आनन-फानन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर बालक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में जानकारी ली. चंद्रकांत के चाचा प्रमोद वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रशासन बता रहा है कि बालक की मौत गिरकर हुई है, लेकिन बालक के कहीं चोट का निशान नहीं है. स्कूल प्रशासन की कहानी उनके गले नहीं उतर रही है. स्कूल के प्रबंधक जय राठौर का कहना है कि बालक की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है. बालक अचानक खेलते हुए गिरा था. बालक की मौत का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है. कोतवाली दक्षिण के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय का कहना है कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्ट रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button