उत्तर प्रदेशमथुरा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला : दो और याचिकाएं सिविल जज कोर्ट में दाखिल

  • दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई एक जुलाई को

मथुरा। सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में सोमवार को धर्म रक्षा संघ ट्रस्ट और अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद मामले में दो और याचिकाएं दाखिल की हैं। इनमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की नियमित सुनवाई और कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर शाही ईदगाह मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी कराने की मांग की गई है तथा दूसरी में ईदगाह में डीएम एसएसपी के साथ रोज जाने की अनुमति मांगी थी।

गौरतलब हो कि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण को लेकर मथुरा न्यायालय में कई प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, क्योंकि जून माह में न्यायालय एक महीने के अवकाश पर रहेगा। सोमवार को धर्म रक्षा संघ ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ और अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र दाखिल किए हैं।

दोनों याचिकाओं में पहली मांग है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की न्यायालय में नियमित सुनवाई हो। साथ ही 1 जून से 30 जून तक हो रहे ग्रीष्मावकाश में ईदगाह में डीएम, एसएसपी के साथ रोज जाने की अनुमति मांगी थी। दूसरी मांग है कि शाही ईदगाह मस्जिद परिसर में दर्ज हिंदू आकृतियों को मिटाने की कोशिश की जा रही है, इसके लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर वहां की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। यह मामला स्वीकार योग्य है या नहीं, एक जुलाई को कोर्ट की तरफ से इस पर सुनवाई की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button