उत्तर प्रदेशकानपुर

सिख दंगाः जेल भेजे गए 70 साल के आरोपित ने दम तोड़ा, लंबे समय बीमार चल रहा था

कानपुर। 1984 के सिख दंगे के अलग-अलग मामलों में एसआईटी लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। इस मामले में अब तक 34 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, इमनें अधिकांश अधेड़ उम्र के हैं। शनिवार शाम एक 70 साल के आरोपित ने हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। आरोपित टाइप-2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था। अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जेल प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने का पत्र पुलिस और प्रशासन को भेज दिया गया है।

वाई ब्लॉक किदवई नगर निवासी धीरेन्द्र कुमार तिवारी (70) को एसआईटी ने 12 जुलाई 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ज्यादा उम्र और  टाइप-2 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से पीड़ित धीरेंद्र पर लगातार नजर रखी जा रही थी। जेल पहुंचने के कुछ दिनों के बाद ही तबीयत खराब होने पर उसे जेल अस्पताल में रखा गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक 12 अगस्त को धीरेन्द्र की हालत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ ठीक होने के बाद 20 अगस्त को उन्हें वापस जेल भेजा गया। 23 अगस्त को फिर से उनकी हालत बिगड़ गई तो फिर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत में सुधार न होने पर  24 अगस्त को उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर लगातार उनका इलाज चल रहा था मगर 27 अगस्त की देर शाम इलाज के दौरान धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने के लिए पत्र पुलिस और प्रशासन को भेज दिया गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button