अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्म-आस्थाबड़ी खबर

अमेठी में जमकर लगाए गए “सर तन से जुदा” के नारे।

वैसे तो अमेठी जनपद बहुत शांत माना जाता है लेकिन इस बार बारावफात के जुलूस में कुछ और ही नजारा देखने को मिला। जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में रविवार की रात ईद ए मिलाद उल नबी त्यौहार पर जब जश्न मनाया जा रहा था और लोग जुलूस लेकर निकले थे। तभी कस्बे में ही जुलूस के दौरान मुस्लिम संप्रदाय के युवकों ने “सर तन से जुदा, सर तन से जुदा” के नारे लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आ गई और उसने तत्काल 9 लोगों नामजद करते हुए 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को तलाश करने लगी। इसी बीच आज सुबह मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए डीआईजी अयोध्या रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह जायस कोतवाली पहुंचे जहां पर उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। तीनों अधिकारियों ने जायस कोतवाली में बैठकर कोतवाली प्रभारी से इसके संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों के पहुंचते ही कोतवाली पुलिस सकते में आ गई और आनन-फानन में “सर तन से जुदा” करने का नारा लगाने वाले आधा दर्जन युवकों को जायस रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी के साथ कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है और वायरल वीडियो में नारा लगा रहे लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button