उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में अब तक 45,773 लाउडस्पीकर उतारे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी धर्मगुरुओं की सहमति पर धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउड स्पीकर उतारने का काम तेजी से हो रहा है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अब तक राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 45,773 लाउड स्पीकर उतार लिए गए। वहीं, मानक के अनुसार 58,861 लाउड स्पीकर की ध्वनि को कम कराई जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी है कि राज्य सरकार के आदेशों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। सभी धर्मों के गुरुओं की सहमति के बाद धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउड स्पीकर को उतारने का कार्य किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो स्वयं ही लाउड स्पीकर को उतार लिया है।

विदित हो कि राज्य गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बीते दिनों शासनादेश जारी करते हुए सभी थानों को निर्देशित किया था कि विशेष अभियान चलाकर अवैध और तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को हटाया जाए। 30 अप्रैल तक कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजनी है। और ऐसा न करने पर संबंधित थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने 26 अप्रैल से लाउड स्पीकर को उतारने की कार्रवाई में जुट गई थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button