उत्तर प्रदेशबड़ी खबररामपुरलखनऊ

आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामपुर सांसद नदवी नहीं थे साथ

रामपुरः सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व मंत्री आजम खान से मिलने उनके घर रामपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान रामपुर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी नहीं दिखे। आजम खान अखिलेश यादव को रिसीव करने खुद गए। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात अभी भी जारी है।  गौरतलब है कि आजम खान ने रामपुर सांसद से मिलने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ही मिलेंगे। लगभग दो साल जेल में बिताने के बाद 23 सितंबर को सीतापुर जेल से आजम के रिहा होने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है।

रामपुर सांसद नदवी से नहीं मिलेंगे आजम खान

रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को लेकर आजम खान ने कहा कि मैं उनको जानता नहीं वह बहुत बड़े आदमी हैं। आलिम हैं, फाजिल हैं.. इतने बड़े आदमी को मैं नहीं जानता। बता दें कि आजम खान टिकट मिलने के बाद से ही मोहिबुल्लाह नदवी का विरोध करते रहे हैं। जेल से छूटने के बाद रामपुर के सांसद को मिलने का भी आजम खान ने अब तक समय नहीं दिया। आज अखिलेश यादव के साथ मुहीबुल्ला नदवी भी रामपुर आ रहे हैं। लेकिन पहले आजम खान ने कह दिया है कि मुलाकात सिर्फ अखिलेश यादव से ही करेंगे।

साल 2024 में भी अखिलेश ने की थी आजम से मुलाकात

इससे पहले अखिलेश यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जेल में आजम खान से मुलाकात की थी। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी जेल में खान से मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पार्टी के आग्रह पर रामपुर में आजम खान से मुलाकात की थी।

सपा के कद्दावर नेता हैं आजम खान

बता दें कि आजम खान 10 बार विधायक और एक बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वह मुलायम सिंह और अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। आजम खान सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी सहयोगी रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में आज भी उनकी राजनीतिक प्रासंगिकता है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button