उत्तर प्रदेशलखनऊ

सत्ता पक्ष को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही सपा, अधिकारी दे देते हैं मौका

लखनऊ। मौका मिलते ही सत्ता पक्ष को घेरने में विपक्ष कोई चूक नहीं करना चाहता। चाहे व मंहगाई का मुद्दा हो या योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर का। विपक्षी समाजवादी पार्टी इन्हें अपने हथियार के तौर पर लेकर चल रही है। अभी उसने गाजियाबाद में सड़क पर ठेला लगाने वाले को बुलडोजर से हटाने का मुद्दा उठाया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें लिखा है, “ नोएडा में अफसरों ने सड़क किनारे ठेला लगाकर पेट पालने वाले गरीब की रोजी-रोटी को बुलडोजर से रौंद डाला। रत्ती भर भी ना आई दया, शर्मनाक! ठेला लगाकर रोजी रोटी कमाना भाजपा सरकार में क्या गुनाह है? गऱीबों को कुचल रहा योगी जी का बुल्डोज़र! दरअसल यह वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है, सड़क किनारे ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले युवक के ठेले को सरकारी बुलडोजर तोड़ रहा था, तो उसे बचाने के लिए युवक बुलडोजर के पहियों के नीचे जाकर लेट गया था, जब अधिकारियों ने उसे डांट डपट कर हटाया था।”

इतना हीं नहीं बदायूं में थाने के सामने गोली मारकर व्यापारी की हत्या को लेकर भी सपा ने भाजपा सरकार को घेरा है। अपने ट्वीट में कहा है कि डबल इंजन सरकार फिर भी अपराध पर नहीं कोई लगाम नहीं लगा है। यूपी में सरकार और पुलिस का इक़बाल खत्म हो चुका है। सरकार हत्यारों को सख्त सज़ा दिलाकर पीड़ित परिवार को न्याय दें। साथ ही साथ महंगाई पर भी हमला बोलते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार में जारी है महंगाई का डबल अटैक। एक हफ्ते के अंदर सीएनजी के दाम में 9 रुपये 60 पैसे का इजाफा हो चुका है, जिसने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। सरकार दाम को बांधकर जनता को राहत देने का काम करे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button