उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्य युवा उत्सव 2025-26: लखनऊ में युवा प्रतिभाओं का धमाकेदार मेला, कला और इनोवेशन का जश्न

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को तीन दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 शुरू हुआ। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं मण्डल स्तरीय युवा उत्सव के बाद किया जाता है।

MUSKAN DIXIT (10)

राज्य युवा उत्सव का यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच साझा करता है। जहां एक ओर उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं दूसरी ओर सुदूरस्थ, बुद्धजीवी, पारंगत युवाओं को एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने का अवसर भी मिलता है। कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त मण्डलों के विजयी युवा प्रतिभागी कल्चरल ट्रैक एवं इनोवेशन ट्रैक की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

MUSKAN DIXIT (7)

इस वर्ष राज्य युवा उत्सव में कल्चरल ट्रैक के अन्तर्गत लोकगीत, लोकनृत्य की समूह व जीवन कौशल श्रेणी में कहानी लेखन, कविता, डिक्लेमेशन, पेंटिंग तथा इनोवेशन ट्रैक के अन्तर्गत साइंस मेला (विज्ञान प्रदर्शनी) का आयोजन किया जा रहा है।

MUSKAN DIXIT (8)

कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कल्याण एव खेल राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री का स्वागत महानिदेशक युवा कल्याण सुहास एलवाई ने किया। इस मौके पर सुहास एलवाई को संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया द्वारा एवं इसी कड़ी में संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया का स्वागत युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक आदित्य कुमार ने किया।

MUSKAN DIXIT (9)

राज्य युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह आयोजन के दौरान मेघना सोनकर, सन्दीप कुमार, संजय कुमार सिंह, अजात शत्रु शाही, विभाग के मण्डलीय उप निदेशक शिल्पी पाण्डेय, विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, अजय कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार एवं अरविन्द स्वरूप कुशवाहा आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button