उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सीएम योगी और राम मंदिर को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, एसटीएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर के गर्भगृह में रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस बीच बीते दिनों खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए यूपी एसटीएफ की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गोंडा के हैं दोनों आरोपी

सीएम योगी और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने बुधवार की शाम राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा हैं और दोनों ही राज्य के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते हैं।

ऐसे हुई धमकी की प्लानिंग 

यूपी एसटीएफ ने बताया है कि @iDevendraOffice नामक X हैंडल से नवंबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ के प्रमुख अमिताभ यश और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उडाने की धमकी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में पता लगा था कि धमकी देने के लिए alamansarikhan608@gmail.com और zubairkhanisi199@gmail.com नाम की मेल आईडी का इस्तेमाल किया गया था।  तकनीकी विश्लेषण के बाद ताहर सिंह ने इन ईमेल आईडी को बनाया और ओम प्रकाश ने धमकी भरा संदेश भेजा। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button