उत्तर प्रदेशलखनऊ

सुभासपा 11 सितम्बर को गाजीपुर से ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान की करेगी शुरुआत

  • ओम प्रकाश राजभर दो जनसभाएं कर बढ़ाएंगे पूर्वांचल में राजनीतिक जनाधार

लखनऊ। पूर्वांचल में अपना जनाधार बढ़ाने व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में अभी से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान की शुरुआत 11 सितम्बर को गाजीपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर दो जनसभाओं को सम्बोधित कर करेंगे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी कवायद तेज कर दी है। अपने पूर्वांचल के किले को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग होकर अब सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की राजनीतिक गाड़ी की ड्राइविंग सीट खुद संभाल ली है। उनका अगला कदम 11 सितम्बर को गाजीपुर में होने वाली जनसभाओं के रूप में सामने आना वाला है। जहां वह ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान शुरुआत करने वाले हैं।

एक ही दिन में सुभासपा अध्यक्ष राजभर पहले चुन्नी पौनी खेल मैदान में जनसभा करेंगे और फिर जैतपुरा में कार्यकर्ताओं व जनता को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक निष्कर्ष बैठक करेंगे। राजभर का पार्टी संगठन और जनाधार को लेकर ‘गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो’ अभियान चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button