उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली।

आज गनपत सहाय पीजी कॉलेज सुल्तानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत शिविर स्थल की साफ-सफाई के पश्चात चयनित ग्राम में रैली निकाली गई ।रैलीमें मिशन इंद्रधनुष 4.0के तहत टीकाकरण अभियान चलाया गया ,जिसमें ग्रामीण लोगों से मिलकर लोगों को टीकाकरण अवश्य करवाएं ,के लिए जागरूक किया गया ।2 साल के बच्चों को तथा गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। द्वितीय सत्र में वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए व्याख्यान में से कुछ प्रश्न चयनित कर क्विज प्रतियोगिता कराई गई ,जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया ।विजई स्वयंसेवकों में आरजू राज, कोमल बौद्ध ,सोनल यादव ,प्रिया पांडेय, प्रिया मिश्रा ,अंजलि मौर्या ,मयंक तिवारी ,मीरा आदि को पुरस्कृत किया गया ।इस अवसर पर डॉक्टर जयशनाथ मिश्र डॉक्टर साहिद, डा० नीलम तिवारी ,डॉ शक्ति सिंह ,डॉ देवेंद्र मिश्र ,डॉ सुधा पांडेय समाजसेवी डॉ विजय आनंद ,सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता त्रिपाठी डॉ दिनेश द्विवेदी ,डॉक्टर अजय मिश्रा डॉ सूर्य प्रकाश मिश्र, डॉ विनय कुमार मिश्र ,डॉ आलोक तिवारी एवं सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।संकल्प गीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।कार्यक्रम का संचालन डॉ गीता त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ आलोक तिवारी ने किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button