उत्तर प्रदेशलखनऊ

यादव समाज को मिले उचित सम्मान: सुरेश यादव

  • यादव विकास सेवा संस्थान ने मनाया होली मिलन समारोह

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान ने रविवार को अपना पांचवां होली मिलन समारोह होटल विविध, सुल्तानपुर रोड पर धूमधाम से आयोजित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और होली गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

संस्थान के महामंत्री राम सजीवन यादव ने बताया कि संस्था विगत कई वर्षों से पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित कर रही है, जिसमें समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाता है और विभिन्न माध्यमों से समाज की सहायता की जाती है। संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. आकाश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। वहीं, कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रोफेशनल कोर्स को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संरक्षक सुरेश यादव ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से ‘पे बैक टू सोसाइटी’ के तहत समाज के उत्थान में योगदान देने की अपील की। समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों ने भी अपने विचार साझा किए। डॉ रश्मि यादव ने कहा कि यादव समाज कि महिलाओं को आगे आकर समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान देना होगा।

इस मौके पर सुरेश यादव, इं. राजेश यादव, सुनील यादव, पत्रकार राकेश यादव,नरेंद्र यादव, टीडी कॉलेज के प्रबंधक महादेव यादव, शिव बालक, वर्षा यादव, आराध्या यादव, सुनिधि, सुमन यादव, राजेश्वरी, सुशील यादव, देवेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, वीरेंद्र, मनोज, प्रमोद यादव सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित यादव, उपाध्यक्ष डॉ. आकाश यादव, महामंत्री राम सजीवन यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश यादव समेत कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button