उत्तर प्रदेशलखनऊ

विद्युत अभियंता ने आफिस में लगा रखी थी लादेन की फोटो, निलंबित

लखनऊ। शासन की सख्ती के बावजूद समय-समय पर कुछ कर्मचारियों की मनमानी और देश विरोधी हरक्कतें देखने को मिल जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला फर्रुखाबाद में देखने को मिला है, जहां बिजली विभाग के एक अभियंता ने अपने कार्यालय में ही ओसामा बिन लादेन की फोटो लगा रखी थी। उसे कदाचार के आरोप में प्रबंध निदेशक ने बुधवार को निलंबित कर दिया।

यह मामला फर्रुखाबाद के नवाबगंज का है, जहां के उपखंड अधिकारी अभियंता रवीन्द्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय में ही ओसामा बिन लादेन की फोटो लगा रखी थी। जब इसका पता उच्चाधिकारियों को लगा तो सब दंग रह गये। दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विद्युत वितरण मंडल कन्नौज से संबद्ध कर दिया।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह मामला कदाचार का है। जब विभिन्न माध्यमों से इसका पता चला तो तत्काल अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस तरह के देश विरोधी कृत्य कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अभियंता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गयी और जांच के बाद और अधिक सख्त कार्रवाई होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button